Skip to main content

नव वर्ष 2018 के मेरे 10 रिजॉल्यूशन


नव वर्ष के आगमन पूर्व एक सप्ताह तक लोग इस बात को लेकर काफी कसमकश में रहते हैं कि आखिरकार नए वर्ष का रिजॉल्यूशन क्या होगा। इस क्रम में हम संकल्पों की एक लंबी सूची तैयार कर लेते हैं, जिसमें सपने, इरादे, मंसूबे के अलावे कई ऐसी चीजें भी शामिल होती है जो हमें आगे बढ़ने से रोकती हैं और हम हर हाल में उनसे निजात पाना चाहते हैं।
इसमें हम कई ऐसे कठिन संकल्पों की भी सूची तैयार कर लेते हैं जो सप्ताह दो सप्ताह के बाद अथवा जनवरी के अंत तक लगभग अपनी अचेतावस्था में पहुँच जाते हैं और अंतत उससे हम पीछा छुड़ा ही लेते हैं। ऐसा लगभग हम सभी के साथ होता है। इसी लिए नव वर्ष के लिए संकल्पों की सूची बहुत सोच विचार कर तैयार करें और कोशिश इस बात की करें कि सूची में शामिल संकल्प छोटे ही क्यों न हो, मगर वर्ष के अंत तक उसके साथ चिपके रहे, यही आपको आवश्यक सफलता दिलाएगी।
एक गहन आत्मा-निरीक्षण के पश्चात मैंने भी वर्ष 2018 के लिए कुछ रिजॉल्यूशन लिया है जिसकी संक्षिप्त लिस्ट आगे दे रहा हूँ। हालांकि सूची मेरी बहुत छोटी है, लेकिन मेरा भरसक प्रयास रहेगा कि वर्ष के अंत तक इसके साथ मैं पूरी तन्मयता से चिपका रहूँ और आखिरी आयाम तक इन्हें ले जाऊँ ।

1. नियमित व्यायाम (Regular Workout) – आप सभी जानते हैं कि उत्तम स्वास्थ्य का हमारे जीवन क्या अहमियत होती है और खुद को स्वस्थ, ऊर्जावान और चुस्त – तुरुस्त रखने के लिए नियमित व्यायाम करना अत्यंत आवश्यक है। स्वयं को फिट रखना मेरी प्रथम प्राथमिकता है।


2. सुबह जल्दी उठने की आदत डालना (To be early riser) – हालांकि मैं अर्ली राइजर हूँ मगर कभी कभार आलस्य की वजह से सुबह जल्दी उठना मेरे लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है और फिर दिन भर इसके लिए खुद को कोसता हूँ मगर नए वर्ष में अपनी आदत में सुधार करूंगा और त बेस्ट अर्ली राइजर का खिताब अपने सेहरे बांधूँगा । 

3. अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना (Decluttered) – कहा जाता है कि हर दिन अगर आप अपने मुताबिक जी लेते हैं तो संसार की सारी खुशियाँ आपके चरणों में होंगी। मैं अक्सर अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने का प्रयास करता हूँ, मगर कभी कभी कुछ ऐसे अनचाही कार्य भी कर जाता हूँ जो बाद में पछतावा के अलावा और कुछ भी हाथ नहीं लगता । इस क्षेत्र में मैं विशेष सुधार करूंगा।


4. रीडिंग (Reading) -  Reading मेरी हॉबी है और नई नई किताबें पढ़ना मुझे बहुत ही भाता है। अगर कभी बुक स्टॉल से गुजरता हूँ तो नई रिलीज की पुस्तके खरीदने से खुद को रोक नहीं पाता हूँ। नव वर्ष में भी मैं अपनी इस हॉबी को बरकरार रखूँगा और मैंने तय किया है कि वर्ष 2018 में विभिन्न genre की कुल 50 नई पुस्तकें पढ़ूँगा । 

5. टालमटोल की आदत से मुक्ति (To avoid procrastination) – हमारे कई सरल से सरल कार्य भी टालमटोल की आदत की वजह से आगे चलकर असंभव कार्य का रूप धरण कर लेता है, और हमें उसे मजबूरन त्यागना पढ़ता है और बदले में हाथ लागत है पछतावा। अगर वही कार्य समय पर पूरा कर लिया जाता तो वह चुटकियों में सम्पन्न हो जाता । यह आदत मुझे भी कभी कभार परेशान करती है मगर आगामी वर्ष में इसपर मेरा कठोर प्रहार होगा। 

6. अपनी लोकप्रियता को बढ़ाना (To be famous) – हर किसी की चाहत होती है कि लोग उसे जाने, उसे पहचाने, उसकी तारीफ में दो शब्द कहे और अंतत हर कोई उन्हें पसंद करे। अपने आचरण, कार्य एवं व्यवहार से अपनी लोकप्रियता को इस वर्ष एक नया आयाम दूंगा। 


7. नियमित ब्लॉग लेखन (Blogging) – अक्सर मन में इच्छा होती है कि आए दिन कुछ न कुछ अपने ब्लॉग में जरूर कुछ लिखूँ मगर समयाभाव या लिखने के आलस्य में ऐसा कर पाने से चूक जाता हूँ । नव वर्ष में नियमित रूप से आपको मेरे ब्लॉग पोस्ट पढ़ने के लिए मिलेगा।

8. पुस्तक लेखन (Book Writing) – आप सभी का मैं बहुत शुक्रगुजार हूँ कि वर्ष 2017 में मेरी पुस्तक अलबेलिया आई और आप सभी का बहुत प्यार और आशीर्वाद मिला। नव वर्ष में भी आपको मेरी नई किताब पढ़ने के लिए अवश्य मिलेगी । नई शैली में, नए रूप में मेरा एक नया प्रयोग आने वाली पुस्तक में आपको देखने को मिलेगा।

9. सोशल नेटवर्क का विस्तार (Social networking) – आप सभी जानते हैं कि आज सोशल मीडिया का जमाना है और इस क्षेत्र में मैं बहुत कार्य करने वाला हूँ जो आपको आने वाले दिनों में स्वत देखने को मिलेगा। 


10. एक नई भाषा सीखना – नव वर्ष में एक नई भाषा सीखना मेरी प्राथमिकता होगी ।   

     


Comments

Popular posts from this blog

अपना फ़र्ज

अपना फ़र्ज &&& @@@@ वसंत कुंज सोसाइटी में कृष्णजन्माष्टमी के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया था। जिसमें मशहूर गायक अभिनव चंचल आ रहे थे। हर जगह उनका पोस्टर लगा दिया गया था। अभिनव चंचल गायन के क्षेत्र में एक नामी गरामी हस्ती माना जाता है। भक्ति संगीत के साथ साथ उन्होंने बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध फिल्मी गानों में भी अपना स्वर दे चुका है। एक ओर युवावर्ग उनके फिल्मी गानों के मुरीद हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके धार्मिक गीतों और भजनों ने वैसे लोगों को मंत्र – मुग्ध कर रखा है , जो जरा आध्यात्मिक किस्म के हैं। इसमें बच्चे से लेकर वृद्ध वर्ग तक के लोग शामिल हैं ।  रत्नावली आज तड़के सुबह उठ गई और नहा धोकर पूजा में बैठ गई । दामोदर प्रसाद को भी नींद नहीं आ रही थी किंतु, फिर भी बिस्तर पकड़े हुए थे । दो-चार दिनों से उनके घुटनों का दर्द जरा बढ़-सा गया था, और अन्दर ही अन्दर हल्की कंपकपी का अनुभव हो रहा था । थोड़ा चल फिर लेता तो सांस फूलने लगती । इसकी वजह कोई खास बीमारी तो नहीं थी किंतु, सबसे बड़ी बीमारी उसका बुढ़ापा था । दामोदर प्रसाद बहत्तर साल के हो चुके हैं, ज...

कुछ यूँ ही

दुनिया में एक  घटना  अजीब की होती है जो वर्षों बीत जाने पर भी हमारी यादों की पटरी  से नहीं उतरती. दिन, महीने  कई  वर्ष गुजर जाने पर भी वह दिल के सबसे सुरक्षित भाग में संजीवनी  बूटी की तरह सदैव अपनी चिरकालीन हरियाली के साथ लहलहाती रहती है। वह घटना केवल हमारे और आपके साथ ही घटित नहीं होती बल्कि यह घटना तो हर किसी के साथ घटित होती है। कोई उसे सँजोकर अपने दिल की विरासत बना लेते हैं तो कोई उसे भूल जाने का भरपूर स्वांग रचते हैं ,  पर दिल की बात तो दिल ही जाने। मेरे साथ यह घटना उस वक्त घटी थी जब मैं 12वीं में पढ़ता था। उस वक्त तक मैं पूर्ण अक्षत था। अक्षत शब्द का दायरा बहुत बड़ा है इसीलिए इस शब्द का प्रयोग मैं यहाँ अपनी मानसिक अवस्था के संदर्भ में कर रहा हूँ। आप इसका गलत अर्थ मत लगा लेना। इस घटना को मैं अजीब इसीलिए भी कहता हूँ क्योंकि यह बिना तैयारी की अचानक घट जाती है और चिरंजीवी बनकर हमारे दिल के एक भाग को हमेशा हमेशा के लिए रिजर्व कर लेती है. उस दिन मेरे दोस्त कृष्णा के बड़े भाई के तिलक की रस्म थी । दोस्त का घर मेरे पड़ोस में ही था। मैं नियत समय पर शाम क...

एक अजनवी

एक अजनवी वीरान इस शहर में  पल दो पल जी लेने का बहाना ढूँढता है,  तन्हाइयों का आलम छंट जाए दिल से जरा,  इसलिए हर सूरत में दोस्ती का खजाना ढूंढता है.  यादों के झरोखों से झांककर देखा, गांवों की गलियों में गुज़री अतीत की रेखा,  बहुमंजिली इमारत के बंद कमरे में बैठा  आज भी वही पूराना घर का अंगना ढूंढता है.  एक अजनवी वीरान इस शहर में   पल दो पल जी लेने का बहाना ढूँढता है,  वक्त की नज़ाकत को परख इस कदर बड़े हुए, किसी ने गले लगाया कोई था झुकाने को अड़े हुए,  भुला गिले शिकवे अब शब्दों का एक प्यारा संसार रचें,  इसलिए कमरे के सूनेपन में भी कोई अफ़साना ढूंढता है. एक अजनवी वीरान इस शहर में, पल दो पल जी लेने का बहाना ढूँढता है,